रेलवे कुलियों की हालत पर संजय सिंह का सवाल: “न नौकरी मिली, न बोझ उठाने की इजाज़त!”
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (22/07/2025): आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय रेलवे में कार्यरत कुलियों की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “कुलियों के दर्द को सुनने वाला आज कोई नहीं है। न सरकारी नौकरी मिली, न कूली का काम करने की उन्हें इजाजत है।”
संजय सिंह ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय कूली मोर्चा की मांगों को पिछले कई सत्रों में संसद में उठाया है, लेकिन अब तक रेलवे मंत्रालय की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं आया। उन्होंने लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते समय की नीति को याद करते हुए कहा कि “उस समय करीब 22 हजार कुलियों को रेलवे में नौकरी मिली थी, लेकिन आज भी 20 हजार ऐसे लोग हैं जिन्हें नौकरी नहीं मिली।”
सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि अब कूली का काम निजी हाथों में सौंप दिया गया है और ऐप्स के ज़रिए कंपनियों को यह जिम्मेदारी दी गई है, जिससे पारंपरिक कुली बेरोज़गार हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि आगामी संसद सत्र में वह यह मुद्दा फिर से प्रमुखता से उठाएंगे और अगर कुली समुदाय कोई आंदोलन करता है, तो वह उनके समर्थन में सड़क पर उतरेंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।