गौतमबुद्ध नगर में मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का चयन ट्रायल सम्पन्न
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (22/07/2025): गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा (DM Manish Kumar Verma) के दिशा-निर्देश पर जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए योग्य खिलाड़ियों का चयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम (Malakpur Sports Stadium) में जिला स्तरीय चयन ट्रायल Trial का आयोजन किया गया। इस आयोजन को जिला खेल कार्यालय, गौतमबुद्ध नगर ने सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया।
खास तौर पर बास्केटबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी एवं जिमनास्टिक जैसे प्रमुख खेलों के लिए ट्रायल आयोजित किए गए, जिनमें जिले के विभिन्न स्कूलों, खेल अकादमियों और संस्थानों से आए दर्जनों बाल एवं किशोर खिलाड़ियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया।
कबड्डी ट्रायल में दिखा दमखम
कबड्डी खेल (Kabaddi Game) का चयन ट्रायल उत्तर प्रदेश संगठन कबड्डी संघ के महासचिव राजेश यादव और जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र नागर की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान खिलाड़ियों के फुर्तीले प्रदर्शन, तकनीकी कौशल, स्टेमिना और टीम भावना को ध्यान में रखते हुए चयन प्रक्रिया (Selection Process) संपन्न की गई। चयनित खिलाड़ी अब जिले का प्रतिनिधित्व मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे।

अन्य खेलों में भी दिखी कड़ी प्रतिस्पर्धा
जिमनास्टिक, बास्केटबॉल और हैंडबॉल के ट्रायल अनुभवी प्रशिक्षक डॉ. परवेज अली और पर्यवेक्षक शीलांकुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुए। इन खेलों में भी खिलाड़ियों (Players) की तकनीकी दक्षता, शारीरिक फिटनेस और समग्र प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन किया गया।
इस आयोजन ने जनपद में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक पहल की है, जिससे जिले की युवा प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।