New Delhi News (22/07/2025): दिल्ली की वेलकम थाना क्षेत्र स्थित जनता कॉलोनी में बीती रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। शुक्रवार रात करीब 11:21 बजे एक युवक मुस्तकीन (39) की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थानीय लोग घायल को जेपीसी अस्पताल ले जा चुके थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में पता चला कि मृतक और हमलावरों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद यह हत्या की गई। पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य संभावित कारणों और एंगल पर भी जांच कर रही है।
इसी बीच, पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में शनिवार सुबह एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद दिल्ली पुलिस ने एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर निवासी खेमचंद (35) के रूप में हुई है, जो हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट सहित 12 से अधिक मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस को खेमचंद के गाजीपुर इलाके में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाल बिछाकर उसे सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसने पुलिस दल पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे की पूछताछ जारी है।
दिल्ली पुलिस की इन त्वरित कार्रवाइयों से एक ओर जहां जनता को न्याय मिला है, वहीं आपराधिक गतिविधियों पर भी कड़ा संदेश गया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।