प्रधानमंत्री मोदी ने की जगदीप धनखड़ के अच्छे स्वास्थ्य की कामना, और क्या बोले?
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (22/07/2025): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक संदेश साझा करते हुए कहा कि श्री धनखड़ को भारत के उपराष्ट्रपति सहित विभिन्न भूमिकाओं में देश की सेवा करने के कई महत्वपूर्ण अवसर मिले हैं और उन्होंने सदैव समर्पण भाव से राष्ट्रहित में कार्य किया है।
प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, “श्री जगदीप धनखड़ को भारत के उपराष्ट्रपति सहित विभिन्न भूमिकाओं में देश की सेवा करने के कई अवसर मिले हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”
गौरतलब है कि हाल ही में स्वास्थ्य कारणों के चलते जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। उनके इस फैसले के बाद देशभर से नेताओं और आमजन ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। प्रधानमंत्री का यह संदेश उनके प्रति आदर और शुभकामनाओं की भावना को दर्शाता है।
जगदीप धनखड़ एक अनुभवी राजनेता और संवैधानिक पदों पर सेवा देने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तित्व रहे हैं, जिनके योगदान को देश हमेशा स्मरण करेगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।