नोएडा (23 दिसंबर, 2024): गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से चोरी की तीन बलेनो कार, नकली नंबर प्लेट, स्मार्ट की मैचिंग डिवाइस/टैब, दो तमंचे, एक जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ है। यह कार्रवाई थाना सेक्टर 142 की पुलिस और सीआरटी/सीडीटी टीम के संयुक्त प्रयास से 23 दिसंबर को जयंत पार्क तिराहे के पास की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद कासिम, इमाम कसाली, आयुष मित्तल और असलूफ बाबर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से अंतरराज्यीय स्तर पर वाहन चोरी की घटनाओं में लिप्त था। ये लोग देश के विभिन्न राज्यों में रेकी कर वाहन चोरी करते थे। चोर कार के लॉक तोड़ने के लिए स्मार्ट की मैचिंग डिवाइस का इस्तेमाल करते और गाड़ी को चोरी कर ले जाते थे। इसके बाद ग्राहकों की तलाश कर वाहनों को बेच देते थे। पकड़ी गई तीनों बलेनो कारों में से दो गौतमबुद्धनगर और एक दिल्ली से चोरी की गई थी।
गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद कासिम और इमाम कसाली तमिलनाडु के टूटीकोरिन और अलवरत्रीनगरी के निवासी हैं, जबकि आयुष मित्तल और असलूफ बाबर मेरठ के रहने वाले हैं। इन सभी के खिलाफ गौतमबुद्धनगर और अन्य जगहों पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ नया मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में सीआरटी और सीडीटी टीम के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।