छात्रा की आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच की मांग: फेडरेशन ऑफ RWAs ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (21/07/2025): फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूएज ग्रेटर नोएडा (Federation of RWAs Greater Noida) का एक प्रतिनिधिमंडल आज सोमवार को छात्रा ज्योति शर्मा की आत्महत्या के प्रकरण को लेकर जिलाधिकारी मनीष वर्मा (DM Manish Kumar) से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व फेडरेशन के उपाध्यक्ष आलोक नागर और महासचिव ऋषिपाल ने किया। इस अवसर पर फेडरेशन के पूर्व महासचिव व विधिक सलाहकार एडवोकेट दीपक भाटी ने जिलाधिकारी से निवेदन किया कि आत्महत्या (Suicide) की घटना में निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
फेडरेशन ने मांग की कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में एक प्रशासनिक कमेटी गठित की जाए जो इस प्रकरण की जांच करें।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी सुझाव दिया कि शहर के विभिन्न संस्थानों में छात्रों की समस्याओं और शिकायतों को सुनने के लिए एक स्थायी संयुक्त समिति का गठन हो, जिसमें जिलाधिकारी के नेतृत्व में समाजसेवी, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी, न्यायिक विशेषज्ञ और शिक्षाविद शामिल हों।
प्रतिनिधियों ने कहा कि इस घटना ने न केवल शहर की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाई है, बल्कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे राष्ट्रीय अभियान को भी गहरा आघात पहुँचा है। वर्तमान में शहर का माहौल भय और आक्रोश से भरा हुआ है। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस मामले में पूर्णतः निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर आलोक साध, ओमप्रकाश कसाना, सतीश शर्मा, दिनेश भाटी, प्रशांत राठी, रूपा गुप्ता, पिंकी त्रिपाठी, पंकज राणा, जितेंद्र मावी, कर्मवीर फौजी, तिलकराम भाटी, भुवनेश गर्ग, वीरेश बैंसला, रमाकांत दीक्षित, विनय शर्मा, पंकज शर्मा, देवराज नागर, रवि कसाना, जरजिश खान समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।