New Delhi News (21/07/2025): यमुना नदी की सफाई को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने DPCC (दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति) की ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में यह साफ हो गया है कि बीजेपी के यमुना शुद्धिकरण के दावे पूरी तरह से खोखले हैं।
संजीव झा ने कहा, “प्रधानमंत्री और बीजेपी नेताओं ने चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे किए थे। जीत के बाद यमुना किनारे फोटो सेशन हुआ, लेकिन सफाई के नाम पर सिफर काम हुआ। 1 जुलाई 2025 की DPCC रिपोर्ट कहती है कि वजीराबाद से ओखला तक 22 किलोमीटर के दायरे में यमुना का प्रदूषण तीन गुना बढ़ गया है।”
उन्होंने सवाल उठाया कि जब सफाई का काम चल रहा था तो जिन इलाकों में पानी पहले साफ था, वहां प्रदूषण कैसे बढ़ गया? “बीजेपी ने कहा था कि 90 दिनों में यमुना साफ हो जाएगी, अब तो 6 महीने हो गए और हालत पहले से बदतर हो गई है,” उन्होंने कहा।
आप नेता ने हरियाणा और उत्तरप्रदेश की ओर से untreated industrial waste छोड़े जाने का मुद्दा भी उठाया और कहा कि आज वही बात DPCC की रिपोर्ट में भी सामने आई है। उन्होंने दिल्ली के पर्यावरण मंत्री से भी सवाल किया कि “रील बनाना छोड़ो, अब जाकर खुद यमुना की हालत देखो।”
संजीव झा ने केंद्र सरकार और बीजेपी से मांग की है कि पिछले 6 महीनों में यमुना सफाई अभियान की वास्तविक प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और यह बताया जाए कि यमुना और ज़्यादा गंदी कैसे हो गई।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।