सूरजपुर में गद्दों के गोदाम में लगी भीषण आग, 4 दमकल की गाड़ियां मौजूद
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (21/07/2025): गौतम बुद्ध नगर जनपद के सूरजपुर (Surajpur) थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरजपुर कस्बे में शुक्रवार सुबह एक गद्दे के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
घटना उस समय की है जब स्थानीय लोगों ने गोदाम से धुआं उठता देखा और तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग (Fire department) को दी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरा गोदाम चपेट में आ गया। गोदाम एक रिहायशी इलाके के बीचों-बीच स्थित था, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
जिला अग्निशमन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें आज सुबह आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए दमकल विभाग की चार गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। टीम ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
अधिकारियों के अनुसार, आग की वजह शॉर्ट सर्किट (Sort Circuit) मानी जा रही है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि गोदाम में बिजली के उपकरणों में खराबी के चलते चिंगारी निकली, जिससे आग भड़क गई। हादसे में लाखों रुपए का सामान—मुख्यतः गद्दे—पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया है।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर पुलिस भी पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग किया। दमकल विभाग अब आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है। स्थानीय नागरिकों ने घटना के बाद प्रशासन से मांग की है कि रिहायशी इलाकों में इस प्रकार के गोदामों की अनुमति न दी जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।