दुर्गापुर से विकसित भारत की ओर बड़ा कदम, 5400 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास
टेन न्यूज नेटवर्क
Durgapur News (18/07/2025): दुर्गापुर, जिसे स्टील सिटी के नाम से जाना जाता है, अब भारत की विकास यात्रा का नया इंजन बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने यहां 5,400 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये प्रोजेक्ट्स न केवल दुर्गापुर बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल (West Bengal) की कनेक्टिविटी (Connectivity) , रोजगार (Employment ) और औद्योगिक विकास (Industrial Development) को नई ऊंचाई देंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस (Governor Dr CV Anand Bose) , केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Union Minister Hardeep Singh Puri) , शांतनु ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी, सांसद सुकांता मजूमदार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री ने बताया कि इन योजनाओं से गैस बेस्ड ट्रांसपोर्ट और इकॉनॉमी को बढ़ावा मिलेगा। नेशनल गैस ग्रिड का हिस्सा बनने से अब 25 से 30 लाख घरों में पाइप से सस्ती गैस पहुंचेगी, जिससे खासकर महिलाओं का जीवन आसान होगा और हज़ारों लोगों को रोजगार मिलेगा। दुर्गापुर और रघुनाथपुर के बड़े स्टील व पावर प्लांट्स को अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया गया है, जिनमें 1,500 करोड़ का निवेश हुआ है। इससे अब ये इकाइयाँ ग्लोबल लेवल पर प्रतिस्पर्धा में सक्षम बनेंगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में रेलवे और हवाई कनेक्टिविटी पर हो रहे बदलावों का भी ज़िक्र किया। राज्य को दो नए रेल ओवरब्रिज मिले हैं, वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ी है और कोलकाता मेट्रो का विस्तार तेज़ी से हो रहा है। साथ ही, उड़ान योजना के तहत स्थानीय एयरपोर्ट से एक वर्ष में ही 5 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया है, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बल मिला है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में अब इंफ्रास्ट्रक्चर केवल ईंट-पत्थर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक, भौतिक और डिजिटल तीनों स्तरों पर हो रहा है। उन्होंने उल्लेख किया कि पिछले 10 वर्षों में देशभर में 4 करोड़ से अधिक पक्के घर, करोड़ों टॉयलेट्स, 12 करोड़ से अधिक नल कनेक्शन और हजारों किलोमीटर नई सड़कें बनी हैं। ये सभी पहल पश्चिम बंगाल सहित पूरे भारत को विकास के पथ पर अग्रसर कर रही हैं।
अंत में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की हर फैक्ट्री, हर खेत-खलिहान से एक ही संदेश आ रहा है – विकसित भारत@2047 (Viksit Bharat@2047) । उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि “विकास से सशक्तिकरण, रोजगार से आत्मनिर्भरता और संवेदनशीलता से सुशासन” के मंत्र के साथ बंगाल को भारत की विकास यात्रा का मजबूत इंजन बनाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले दूसरे मंच से वे और भी महत्वपूर्ण घोषणाएं करने वाले हैं, जिसकी ओर मीडिया और देश की नज़रें टिकी हुई हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।