संसद भवन में पूर्व कोरियाई पीएम के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने Speaker Om Birla से की अहम मुलाकात

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (18/07/2025): भारत दौरे पर आए कोरिया गणराज्य (Korea Ganrajya) के उच्चस्तरीय शिष्टमंडल ने गुरुवार को संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) से विशेष मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कोरिया के पूर्व प्रधानमंत्री किम बू क्यूम कर रहे हैं। उनके साथ कोरियाई संसद (22वीं नेशनल असेंबली) के सांसदों और डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी भारत यात्रा पर आए हैं।

इस उच्चस्तरीय बैठक में भारत-कोरिया के बीच सांस्कृतिक, रणनीतिक और संसदीय सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व प्रधानमंत्री क्यूम ने भारत की जनसंख्या को “आर्थिक महाशक्ति की रीढ़” बताया और G7 जैसे वैश्विक मंचों पर भारत-कोरिया सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने भारत की ओर से चलाए गए ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ जैसे अभियानों की भी सराहना की।

बैठक के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोरिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ली जे म्युंग को शुभकामनाएं दीं। साथ ही हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करने पर कोरियाई प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए आतंकवाद एक गंभीर खतरा है, और इस दिशा में सभी देशों को मिलकर काम करना होगा।

बिरला ने भारत-कोरिया (Bharat- Korea) के ऐतिहासिक और दीर्घकालीन सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों ही देश लोकतांत्रिक मूल्यों में गहरी आस्था रखते हैं। उन्होंने भारतीय संसद में हो रहे तकनीकी नवाचारों की जानकारी भी साझा की, जिनके जरिए पारदर्शिता, नागरिक भागीदारी और कार्यप्रणाली में सुधार आया है। लोकसभा अध्यक्ष ने बताया कि कैसे आम नागरिक अब तकनीकी माध्यमों से संसद की प्रक्रिया से जुड़ रहे हैं।

इस अवसर पर भारत-कोरिया मैत्री सांसद समूह को लेकर भी गहन चर्चा हुई और भविष्य में दोनों देशों के बीच संसदीय संवाद को और गति देने पर सहमति बनी। बैठक में लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता भी उपस्थित रहे।

यह मुलाकात भारत और कोरिया गणराज्य के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को एक नई ऊंचाई प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।