New Delhi News (18/07/2025): आप सांसद संजय सिंह ने एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी अब INDIA ब्लॉक का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने यह फैसला ले लिया है और इसलिए AAP गठबंधन की अगली बैठक में हिस्सा नहीं लेगी।
संजय सिंह ने कहा कि INDIA ब्लॉक का गठन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए हुआ था। इसके बाद हरियाणा और दिल्ली के विधानसभा चुनावों में, साथ ही पंजाब और गुजरात के उपचुनावों में AAP ने अकेले लड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पहले ही पार्टी की दिशा स्पष्ट कर चुके हैं।
विपक्ष से मुद्दों पर सहयोग जारी
उन्होंने कहा कि संसद में जरूरी मुद्दों पर AAP, TMC और DMK जैसे दलों के साथ सहयोग करती रही है और आगे भी विपक्षी एकता का समर्थन करेगी।
BJP पर तीखा हमला:
“डरपोकों की पार्टी है बीजेपी” AAP नेताओं पर ED की जांच को लेकर संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी हमारे खिलाफ सिर्फ एजेंसियों का इस्तेमाल कर सकती है, लेकिन हम कभी नहीं झुकेंगे।
रॉबर्ट वाड्रा को लेकर BJP पर तंज
BJP के आरोपों पर संजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा, “पिछले 10 सालों से ‘जीजाजी’ का नारा लगाया जा रहा है, लेकिन आज तक किसी नतीजे पर क्यों नहीं पहुंचे?”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।