Breaking News: सोनिया विहार के केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

टेन न्यूज नेटवर्क

 

New Delhi News (18/07/2025): दिल्ली के सोनिया विहार थाना क्षेत्र स्थित सभापुर इलाके में आज शुक्रवार दोपहर एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया गया। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं, जबकि फैक्ट्री के आस-पास के इलाकों को एहतियातन खाली कराया गया है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में ज्वलनशील रसायनों की मौजूदगी के चलते आग तेजी से फैली, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना अभी नहीं मिली है। मौके पर पुलिस भी मौजूद है और आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News

टिप्पणियाँ बंद हैं।