राजपूत समाज ने नवगठित भाजपा नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का किया भव्य स्वागत

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (18/07/2025): गुरूवार, 17 जुलाई को दादरी नगर भाजपा कार्यकारिणी (Dadri City BJP karyakarni) में राजपूत समाज (Rajput Samaj) के पदाधिकारी बनाए जाने पर ठाकुर सुखवीर सिंह शिशोदिया के आवास प्रताप विहार, दादरी में एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दादरी मंडल के उपाध्यक्ष ठाकुर जतिभान आर्य, नगर मंत्री ठाकुर सुशील ठाकुर कमलेश, तथा सोशल मीडिया प्रभारी ठाकुर अनूप राठौड़ को राजपूत समाज सभा द्वारा फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर ठाकुर क्षत्रिय समाज के लोगों ने एक स्वर में अपनी एकजुटता और समर्थन प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा समाज के लोगों को संगठन में पद देकर जो सम्मान दिया गया है, वह सराहनीय है। हम सभी भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लेते हैं।

समारोह में ठाकुर सुधीर, कृष्ण पंवार, श्यामवीर चौहान, रूप किशोर, कालीचरण रावल, दीवान सिंह रावल, ठाकुर सुशील कुमार, ठाकुर आनंद सिंह, ठाकुर प्रशांत सिंह, विनीत गौड़, दिनेश रावल, ठाकुर प्रमोद कुमार, ठाकुर ऋषिपाल सिंह, ठाकुर सुधीर सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में राजपूत समाज के लोग उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।