Noida को मिला ‘गोल्डन सिटी अवार्ड’, किन मानकों के आधार पर मिलता है ये अवॉर्ड?
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (17/07/2025): स्वच्छता सर्वेक्षण (Cleanliness Survey) 2024 में नोएडा (Noida) शहर ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। भारत सरकार के शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय द्वारा कराए गए इस सर्वेक्षण में नोएडा को ‘गोल्डन सिटी अवार्ड’ (Golden City Award) से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) लोकेश एम को प्रदान किया।

यह प्रतिष्ठित सर्वेक्षण कुल 12,500 अंकों का था, जिसमें नोएडा ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करते हुए अपनी उत्कृष्टता का परिचय दिया। इस सर्वेक्षण में शहरी स्वच्छता (City Cleanliness), नागरिक भागीदारी(Civil Partnership), नवाचार (Innovation), और कचरा प्रबंधन (Waste Managememt) जैसे कई बिंदुओं पर गहन मूल्यांकन किया गया। मंत्रालय की टीमों ने कई बार औचक निरीक्षण कर शहर की सफाई व्यवस्था का मूल्यांकन किया।
पहले भी मिल चुका है सम्मान
नोएडा इससे पहले भी 2021, 2022 और 2023 में स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर चुका है। इस बार विशेष बात यह रही कि 3 लाख से अधिक और 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में नोएडा ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया। इस श्रेणी में चंडीगढ़ (Chandigarh) को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

मध्यम आकार के शहरों में सबसे स्वच्छ
स्वच्छता सर्वेक्षण की श्रेणियां शहरों की आबादी के अनुसार विभाजित की जाती हैं जिनमें स्मॉल सिटी (Small City), वेरी स्मॉल सिटी (Very Small City), मीडियम सिटी (Medium City), बिग सिटी (Big City) और मिलियन प्लस सिटी (Million Plus City) शामिल हैं। नोएडा को ‘मीडियम सिटी’ की श्रेणी में रखा गया है, जिसमें यह अव्वल रहा। 2022 में इसी श्रेणी में नोएडा को देश में पांचवां स्थान मिला था, लेकिन इस बार उसने चार पायदान की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया है। उत्तर प्रदेश राज्य की बात करें तो नोएडा ने लगातार दूसरे वर्ष राज्य में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो कि शहर के लिए गर्व की बात है।
नोएडा प्राधिकरण की सक्रियता रंग लाई
नोएडा प्राधिकरण द्वारा बीते वर्षों में स्वच्छता के क्षेत्र में अनेक योजनाएं लागू की गईं जिसमें डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण (Door to Door Garbage Collection), कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण, प्लास्टिक प्रतिबंध अभियान, और नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं। सीईओ लोकेश एम (CEO Lokesh M) ने कहा कि यह सम्मान नोएडा की जनता, सफाई कर्मियों और प्रशासनिक टीम की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उनका कहना था कि आने वाले वर्षों में और बेहतर परिणाम लाने के लिए नई योजनाएं और आधुनिक तकनीकें लागू की जाएंगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।