GREATER NOIDA News (17/07/2025): मंगलवार दोपहर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida-Greater Noida Expressway) पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बाउंड्री वॉल (Boundary Wall) तोड़ते हुए करीब 25 फीट नीचे हाजीपुर अंडरपास की तरफ जा गिरी। इस हादसे में कार की चपेट में आकर एक स्कूटी और एक बाइक सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना मंगलवार को दोपहर लगभग 1 बजे हुई। कार ग्रेटर नोएडा की ओर जा रही थी, तभी हाजीपुर अंडरपास (Hajipur Underpass) के पास चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की गति बहुत तेज थी, जिस कारण वह एक्सप्रेसवे की बाउंड्री वॉल को तोड़ते हुए सीधा नीचे गिर गई।
कार के नीचे गिरने के दौरान अंडरपास से ट्रैफिक गुजर रहा था। हादसे की भयावहता इसी बात से समझी जा सकती है कि कार गिरने से कुछ सेकंड पहले ही कुछ वाहन वहां से निकले थे। सौभाग्यवश, कार किसी वाहन के ऊपर नहीं गिरी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
हादसे में घायल स्कूटी चालक (Scooty Driver) की पहचान पंकज और बाइक सवार की पहचान शिवम बंसल के रूप में हुई है। कार चालक को भी मामूली चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत तीनों घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने जानकारी दी कि प्राथमिक जांच में कार चालक को झपकी आने की बात सामने आई है। वह बीटा-2 की ओर जा रहा था।
पुलिस अधिकारी एसीपी फर्स्ट नोएडा प्रवीन कुमार (ACP-1st Noida Praveen Kumar) ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हादसे के बाद ट्रैफिक को सामान्य करने के लिए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। क्षतिग्रस्त कार को हटाने के बाद यातायात व्यवस्था बहाल की गई। अधिकारियों का कहना है कि कार के आधुनिक सुरक्षा फीचर्स (Security Features) के चलते चालक को गंभीर चोट नहीं आई। वहीं, कार का तकनीकी निरीक्षण भी कराया जाएगा ताकि दुर्घटना के कारणों की पुष्टि की जा सके। कार गिरने की वजह से कुछ देर के लिए हाजीपुर अंडरपास के पास ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस की तत्परता से स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।