“जय भीम योजना” में ₹145 करोड़ का घोटाला! दलितों के हक पर ‘आप’ सरकार का डाका: CM रेखा गुप्ता
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (17/07/2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर “जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना” के नाम पर करोड़ों की वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना का कुल बजट केवल ₹15 करोड़ था, लेकिन ‘आप’ सरकार ने ₹145 करोड़ के फर्जी बिलों को आगे बढ़ाकर दलित छात्रों के भविष्य के साथ बड़ा धोखा किया है।
CM रेखा गुप्ता ने सख्त लहजे में कहा, “बाबा साहेब के नाम पर भ्रष्टाचार करने वाली ‘आप’ सरकार को पाई-पाई का हिसाब देना होगा। उन्होंने दलितों के नाम पर सत्ता हासिल की और फिर उन्हीं के बच्चों के भविष्य को लूटा।”
उन्होंने बताया कि बिना दस्तावेज़, बिना हस्ताक्षर और 100% फर्जी दावों वाले आवेदन सामने आए हैं। कई संस्थानों के नाम पर भी फर्जीवाड़ा हुआ है। अब इस पूरे मामले की जांच भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) को सौंपी गई है।
CM गुप्ता ने आरोप लगाया कि ‘आप’ सरकार की राजनीति दलित हितैषी दिखाने का केवल दिखावा है, असल में जब जिम्मेदारी निभाने की बारी आई, तो उन्हीं के हकों पर डाका डाला गया।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उपराज्यपाल (LG) ने भी जांच के आदेश दे दिए हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।