नोएडा एक्सप्रेसवे हादसा: 40 फीट नीचे गिरी कार, तीन गंभीर रूप से घायल

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (16/07/2025): मंगलवार शाम को नोएडा के सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक कार करीब 40 फीट ऊंचे एक्सप्रेसवे ( Noida Expressway) से नीचे गिर गई। यह दुर्घटना हाजीपुर अंडरपास (Hajipur Underpass) के पास उस समय हुई जब कार ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर जा रही थी।

कार के नीचे गिरने से न केवल चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, बल्कि अंडरपास से गुजर रहे दो बाइक सवार भी चपेट में आ गए। हादसे में तीनों व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल (Nearest Hospital) में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स (Doctors) के मुताबिक तीनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से हटवाया। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे पर लगे जाम को भी पुलिस ने नियंत्रित किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन हादसे की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्थान पर पहले भी दुर्घटनाएं (Accident) हो चुकी हैं और यहां बेहतर सुरक्षा इंतजामों की आवश्यकता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।