DU में सौम्याश्री आत्मदाह के विरोध में ABVP का प्रदर्शन: न्याय की मांग पर सख्त!

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (15/07/2025): ओडिशा की छात्रा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की कार्यकर्ता सौम्याश्री बिश्री की आत्महत्या के विरोध में आज दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में ABVP ने मोमबत्ती मार्च और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। छात्रा की मौत के पीछे कॉलेज विभागाध्यक्ष समीर साहू द्वारा मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न को ज़िम्मेदार ठहराते हुए परिषद ने न्यायिक जांच और तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई।

सैकड़ों छात्रों की मौजूदगी में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में ABVP की राष्ट्रीय मंत्री शिवांगी खरवाल ने कहा, “सौम्याश्री पूरे छात्र समुदाय की आवाज़ थी। यह घटना शिक्षा तंत्र में बढ़ रही तानाशाही और संवेदनहीनता का शर्मनाक उदाहरण है। जब तक दोषियों को सज़ा नहीं मिलती, ABVP पीछे नहीं हटेगा।”

दिल्ली प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने इसे “शैक्षणिक दमन के विरुद्ध बलिदान” बताते हुए चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो ABVP पूरे देश में आंदोलन छेड़ेगा।

अभाविप ने कहा कि अगर कॉलेज प्रशासन ने समय रहते संज्ञान लिया होता, तो सौम्याश्री को आत्मदाह जैसा कदम नहीं उठाना पड़ता। परिषद ने शिक्षण संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य और प्रशासनिक जवाबदेही को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुधारों की भी मांग की।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।