सलारपुर में Noida Authority की बड़ी कार्रवाई: 39 अवैध निर्माणों को भेजे गए नोटिस

टेन न्यूज़ नेटवर्क

NOIDA News (15/07/2025):नोएडा के ग्राम सलारपुर खादर क्षेत्र में अवैध निर्माण पर नोएडा प्राधिकरण ने आज बड़ा कदम उठाया। खसरा संख्या 723, 724, 727 से लेकर 753 तक की अधिसूचित और अर्जित भूमि पर कब्जा जमाए बैठे कुल 39 अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस जारी किए गए। प्राधिकरण की टीम पुलिस बल के सहयोग से मौके पर पहुंची और सभी अवैध निर्माणों पर नोटिस चस्पा किए गए। इस पूरी कार्रवाई की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई।

कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में लोग एकत्र होकर विरोध करने लगे लेकिन प्राधिकरण की टीम ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई जारी रखी। जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, उन्हें एक सप्ताह के भीतर अपने स्तर पर निर्माण हटाने और अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समयसीमा में निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो अवैध निर्माणों को सील और ध्वस्त कर दिया जाएगा। साथ ही आम जनता को चेताया गया है कि ग्राम सलारपुर के उक्त खसरा नंबरों की भूमि पर कोई लेनदेन न करें, ताकि वे किसी वित्तीय नुकसान का शिकार न हों।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।