ओडिशा छात्रा मामला: कांग्रेस नेता अलका लांबा बोली – राष्ट्रपति पीड़िता से मिलेंगी?
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (15/07/2025): ओडिशा में छात्रा के साथ हुए कथित उत्पीड़न के मामले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा (Alka Lamba) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) से सार्वजनिक अपील की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू आज ओडिशा दौरे पर हैं और उसी AIIMS अस्पताल में रुकेंगी जहां पीड़िता भर्ती है। ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया, “क्या राष्ट्रपति मुर्मू उस बच्ची से मिलने जाएंगी या नहीं?” लांबा ने इसे एक नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि देश की सर्वोच्च संवैधानिक प्रमुख को इस घटना के प्रति संवेदनशील रुख दिखाना चाहिए।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के निर्देश पर पार्टी ने एक सांसदों का डेलिगेशन पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए भेजा था। अल्का लांबा (Alka Lamba) ने बताया कि कांग्रेस सांसदों ने परिवार से विस्तृत बातचीत की है और जल्द ही एक रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी, जिसमें मामले की सच्चाई को उजागर किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि वह हर स्तर पर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत है। पार्टी का मानना है कि इस मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की जरूरत है।
लांबा ने यह भी आरोप लगाया कि जब कांग्रेस कार्यकर्ता पीड़िता से मिलने गए तो BJP सरकार और ABVP कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से अन्यायपूर्ण और अलोकतांत्रिक था। उन्होंने राष्ट्रपति से अपील की कि आज जब वे कई घंटे उसी अस्पताल में रहने वाली हैं, तो कृपया उस बच्ची से मिलें और एक मजबूत संदेश दें कि देश की बेटियों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस का यह बयान ओडिशा की राजनीति में बड़ा सवाल बन गया है – क्या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस अपील पर प्रतिक्रिया देंगी?।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।