NOIDA News (14/07/2025): नोएडा सेक्टर-93 (Noida Sector -93) स्थित गेझा गांव (Gejha Village) में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब लोगों ने एक जंगली हिरण को खुले में घूमते देखा। ऊंची-ऊंची इमारतों और रिहायशी इलाकों के बीच अचानक हिरण की मौजूदगी ने ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों को चौंका दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, हिरण गांव की गलियों में भागता फिर रहा था, जिसे देखकर बच्चे और लोग पीछे-पीछे दौड़ने लगे। कुछ समय की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने हिरण के बच्चे को सुरक्षित पकड़ा और वन विभाग को तुरंत इसकी सूचना दी।
हिरण को पकड़ने के दौरान कोई नुकसान नहीं हुआ, और बच्चे भी हिरण को देखकर काफी उत्साहित नजर आए। ग्रामीणों ने हिरण को एक सुरक्षित स्थान पर रोके रखा है और अब वन विभाग की टीम के आने का इंतजार किया जा रहा है।

रिहायशी इलाके के बीच जंगली हिरण का मिलना फिलहाल रहस्य बना हुआ है। यह अंदेशा जताया जा रहा है कि हिरण किसी पास के जंगल या हरे भरे क्षेत्र से भटककर गांव तक आ गया हो।
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हिरण की जांच करेगी और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने की तैयारी की जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।