गौतम बुद्ध नगर में लगेगा वृहद रोजगार मेला: 500 से अधिक युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (13/07/2025): जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में गौतम बुद्ध नगर में युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात तैयार है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत 14 जुलाई 2025 (सोमवार) को राजकीय आईटीआई, निठारी परिसर में एक वृहद जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

यह रोजगार मेला प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें 10 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेंगी और विभिन्न क्षेत्रों में 500 से अधिक पदों पर युवाओं का चयन करेंगी।

जिला समन्वयक यज्ञ देव सिंह ने बताया कि यह मेला जिले के शिक्षित और प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम है। 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई या किसी भी मान्यता प्राप्त कौशल संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त युवक-युवतियाँ इस मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

योग्य उम्मीदवारों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड के साथ नियत तिथि पर राजकीय आईटीआई निठारी पहुंचें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

 


 

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।