अमरपुर गांव में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जे से मुक्त कराई सरकारी ज़मीन
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (12/07/2025): ग्रेटर नोएडा के अमरपुर गांव में जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग (Revenue Department) और पुलिस बल (Police Force) के सहयोग से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे (Illegal Occupation)को मुक्त कराया।
गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा (DM Manish Kumar Verma) ने एक्स अकाउंट से ट्वीट कर हुए बताया कि सदर तहसील (Sadar Tehsil) क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली खसरा संख्या 169, कुल रकबा 0.531 हेक्टेयर ऊसर भूमि में करीब 350 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध निर्माण किया जा रहा था। इस सूचना पर प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर टीम भेजी। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को हटवाया और जमीन को कब्जा मुक्त (Free) कराया।
जिला प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि जिले में कहीं भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।