ITS डेंटल काॅलेज, ग्रेटर नोएडा में “ग्रीन कैंपस डे“ का आयोजन

दिनांक 09 जुलाई 2025 को आई0टी0एस0 डेंटल काॅलेज, ग्रेटर नोएडा में ग्रीन कैंपस डे का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर काॅलेज परिसर को हरियाली से सजाया गया और छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने मिलकर विभिन्न पर्यारणीय गतिविधियों में भाग लिया।

संस्थान के प्रधानाचार्य डाॅ0 सचित आनंद अरोरा ने पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का दिन हमें याद दिलाता है कि एक स्वच्छ, हरित और सतत भविष्य के लिए हमें व्यक्तिगत और सामूहिक स्तर पर जिम्मेदारी लेनी होगी। डाॅ अरोरा ने आगे कहा ग्रीन कैंपस डे केवल एक दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि यह एक सतत अभियान की शुरुवात है। हम चाहते हैं कि हमारे छात्र पर्यावरण के प्रति संवेदनशील नागरिक बने।

इस अवसर पर काॅलेज परिसर में 200 से अधिक पौंधे लगाए गए, जिनमें नीम, आमलतास, गुलमोहर और अन्य स्थानीय प्रजातियाँ शामिल थी। छात्रों ने काॅलेज परिसर में सफाई अभियान चलाया और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता फैलाई।

आई0टी0एस0 डेंटल काॅलेज, अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय सरोकारों को भी उतनी ही गंभीरता से लेती है। ग्रीन कैंपस डे इसी प्रतिबद्धता का एक हिस्सा है, जिससे आने वाली पीढियों को एक स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

इस अवसर पर आई0टी0ए0 द एजूकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष सोहिल चड्ढा ने कहा कि केवल पर्यावरण न केवल हमारे स्वास्थय के लिए आवश्यक है, बल्कि यह आआने वाली पाढ़ियों के लिए पीढ़ियों के लिए एक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी छात्रों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी का संदेश दिया।

टिप्पणियाँ बंद हैं।