दिल्ली की सरकार विकास के बजाय “मायामहल” और “रंगमहल” बनाने में जुटी है: AAP विधायक

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (10/07/2025): आम आदमी पार्टी के विधायक अनिल झा ने दिल्ली की मौजूदा भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला है। किराड़ी से विधायक झा ने आरोप लगाया कि सरकार अब जनकल्याण की बजाय “मायामहल” और “रंगमहल” बनाने में जुटी है।

उन्होंने कहा कि 9 शामनाथ मार्ग पर “रंगमहल” तैयार किया जा रहा है, जहां टीवी और एसी युक्त बाथरूम बनाए जा रहे हैं ताकि वहां ‘गुप्त योजनाएं’ आराम से बनाई जा सकें। यह वही बंगला है जो पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) के नाम आवंटित है। झा ने दावा किया कि इसकी खिड़कियां और बाथरूम तक बदले जा रहे हैं।

अनिल झा ने कहा, “जब ये लोग विपक्ष में थे तब कहते थे जनता का पैसा बर्बाद किया जा रहा है। अब खुद 14 गाड़ियों के काफिले में घूम रहे हैं, रंगमहल बना रहे हैं और जातिगत-धार्मिक आधार पर तोड़फोड़ कर रहे हैं।”

उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि मुख्यमंत्री को 60 लाख का टेंडर शायद छोटा लगा, इसलिए उसे कैंसिल कर दिया गया और अब शायद 5–7 करोड़ की योजना बनाई जा रही है।

झा ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले जो सरकार “सादा जीवन” की बात करती थी, अब सत्ता में आते ही दिखावे और भव्यता में डूब गई है। उन्होंने जनता से सवाल किया कि क्या यही है वह बदलाव जिसकी उन्हें उम्मीद थी?


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।