दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP को लगा झटका!, पूर्व विधायक ने थामा BJP का दामन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (21 दिसंबर 2024): दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक डॉ सुखबीर सिंह दलाल ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में, आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक डॉ. सुखवीर सिंह दलाल ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थामा। इसी के साथ दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 6 बार के सदस्य सरदार बलबीर सिंह ने भी अपने समर्थकों समेत बीजेपी में शामिल होकर पार्टी को मजबूत किया।

इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी भागीदारी से बीजेपी की ताकत और बढ़ेगी। उन्होंने सरदार बलबीर सिंह को दिल्ली भाजपा का मंत्री नियुक्त करते हुए उनकी भूमिका को अहम बताया।

डॉ. सुखवीर सिंह दलाल, जो पहले आम आदमी पार्टी के विधायक रह चुके हैं, ने बीजेपी में शामिल होने पर कहा कि वह पार्टी की नीतियों और देश के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर आए हैं। वहीं, सरदार बलबीर सिंह ने भी बीजेपी की विचारधारा और संगठन की मजबूती की सराहना की। यह घटनाक्रम दिल्ली की राजनीति में बीजेपी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। खासकर दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रभावशाली सदस्य सरदार बलबीर सिंह के जुड़ने से पार्टी को सिख समुदाय में समर्थन बढ़ाने में मदद मिलेगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।