Noida Airport के नोडल अधिकारी शैलेन्द्र कुमार भाटिया बने IAS, Yamuna Authority में निभा रहे हैं अहम भूमिका
टेन न्यूज नेटवर्क
Yamuna Expressway Newss (09/07/ 2025): उत्तर प्रदेश शासन के वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी शैलेन्द्र कुमार भाटिया (Shailendra Kumar Bhatia) को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत किया गया है। वर्तमान में वह यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yamuna Expressway Industrial Development Authority) (YEIDA) में विशेष कार्याधिकारी (OSD) के रूप में कार्यरत हैं। इसके साथ ही, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) परियोजना में बतौर नोडल अधिकारी (Nodal Officer) वे अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनकी इस पदोन्नति की पुष्टि 9 जुलाई 2025 को यमुना प्राधिकरण द्वारा की गई, जिसके बाद प्रशासनिक सेवाओं और विकास प्राधिकरणों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
भाटिया ने नोएडा एयरपोर्ट परियोजना के तहत प्रशासनिक प्रक्रियाओं, भूमि अधिग्रहण, किसान संवाद, पर्यावरणीय स्वीकृतियों और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता और समन्वयक भूमिका ने जेवर क्षेत्र को देश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर हब के रूप में उभारने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
आईएएस में पदोन्नति के साथ अब उनके कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियों का दायरा और भी व्यापक हो गया है। यह उपलब्धि न सिर्फ भाटिया के लिए व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि जेवर और यमुना प्राधिकरण जैसे विकासशील औद्योगिक क्षेत्रों के लिए भी सकारात्मक संकेत है, जहां अब और तेजी से प्रशासनिक निर्णय व क्रियान्वयन की उम्मीद की जा रही है।
चुनाव आयोग (Election Commission) द्वारा लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन में पीठासीन अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को प्रशिक्षण देने में भी शैलेंद्र सिंह भाटिया का बहुत बहुमूल्य योगदान रहा है। भारत के चुनावी प्रबंधन में उनको मास्टर ट्रेनर (Master Trainer) के रूप में जाना जाता है। जो की पूरी प्रकिया , नियमों एवं कानूनों से भली भाती अवगत है। साथ ही वह यमुना क्षेत्र की शिकायतों के समाधान करने में अपना योगदान देते रहे हैं।।
शैलेन्द्र कुमार भाटिया की सफलता उन सभी युवा अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो ईमानदारी, समर्पण और दक्षता के साथ सार्वजनिक सेवा में उत्कृष्टता प्राप्त करने की आकांक्षा रखते हैं। उनके कार्यों ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि सेवा भावना और कड़ी मेहनत का फल जरूर मिलता है, भले ही देर से मिले, लेकिन ठोस और सम्मानजनक रूप में।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।