दिल्ली सरकार कांवड़ सेवा में जुटी: मंत्री कपिल मिश्रा ने अप्सरा बॉर्डर पर की तैयारियों की समीक्षा

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (09/07/2025): दिल्ली के शाहदरा ज़िले में अप्सरा बॉर्डर और शास्त्री पार्क क्षेत्र में कांवड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि इस बार यात्रा को लेकर राजधानी में बेहद भव्य इंतजाम किए जा रहे हैं। उनके साथ महापौर और स्थानीय विधायक भी मौजूद रहे।

मंत्री मिश्रा ने कहा, “हमने पूरे रूट का निरीक्षण किया है। एक फुल टीम मौके पर मौजूद है। इस बार दिल्ली में कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए शानदार स्वागत द्वार बनाए जाएंगे, सिंगल विंडो सिस्टम की सुविधा दी गई है और शिविरों में मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।”

उन्होंने बताया कि सभी विभाग आपसी तालमेल से काम कर रहे हैं ताकि कावड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे श्रद्धा व सुरक्षा के साथ अपनी यात्रा पूरी कर सकें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।