9 जुलाई को वृक्षारोपण बनेगा जन आंदोलन, गौतमबुद्ध नगर में लगेंगे 11.68 लाख पौधे

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News, (08/07/2025): ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के तहत गौतमबुद्ध नगर 9 जुलाई को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। इस दिन जिले में कुल 11 लाख 68 हजार 300 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे वन विभाग सहित विभिन्न सरकारी विभागों और सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता से पूरा किया जाएगा। इस महाअभियान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता बताते हुए पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव और जनपद के नोडल अधिकारी मुकेश कुमार मेश्राम ने डीएम कैंप कार्यालय में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों से इसे “जन आंदोलन” की भावना के साथ मनाने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा (DM Manish Kumar Verma) ने बताया कि पौधारोपण से पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है और पौधों की देखभाल के लिए भी रणनीति तैयार है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि 9 जुलाई को पौधे लगाकर उसकी सेल्फी “एक पेड़ मां के नाम” पोर्टल पर अपलोड करें और डीएम जीबीएन को टैग करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके।

अभियान के तहत नंदन वन, ग्राम्य वन और आयुष वन की भी स्थापना की जाएगी। साथ ही आरडब्लूए, स्कूल-कॉलेज, एनसीसी, युवक मंगल दल, औद्योगिक इकाइयों सहित अनेक संस्थाओं से सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा की गई है। यह वृक्षारोपण महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसहभागिता से जुड़ा एक व्यापक आंदोलन बनने जा रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।