DSSSB Vacancy 2025: दिल्ली में निकली 2119 पदों पर बंपर भर्ती | जानें पूरी डिटेल्स

टेन न्यूज नेटवर्क

Delhi News (08/07/2025): दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने वर्ष 2025 के लिए बंपर भर्तियों की घोषणा की है। कुल 2119 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई 2025 से शुरू हो गई है। इन पदों में जेल वार्डर, PGT टीचर, टेक्नीशियन, मलेरिया इंस्पेक्टर, सेनिटरी इंस्पेक्टर समेत कई पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पदों के अनुसार योग्यता

जेल वार्डर (पुरुष) के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है। साथ ही फिजिकल एलिजिबिलिटी में हाइट कम से कम 170 सेमी, सीना 81-85 सेमी (5 सेमी फुलाव अनिवार्य) होना चाहिए।

मलेरिया इंस्पेक्टर के लिए साइंस विषय के साथ 10वीं पास, साथ में संबंधित कोर्स या अनुभव होना चाहिए।

सेनिटरी इंस्पेक्टर के लिए डिप्लोमा या संबंधित क्षेत्र में तीन वर्षीय कोर्स और तीन साल का अनुभव अनिवार्य है।

PGT इंजीनियरिंग ग्राफिक्स के लिए बी.ई या बीटेक की डिग्री सिविल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में होना चाहिए।

PGT इंग्लिश और संस्कृत के लिए संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री (कम से कम 50%) के साथ बी.एड/बीए-बीएड/बीएससी-बीएड/बीएड-एमएड जैसी शिक्षक प्रशिक्षण डिग्रियां अनिवार्य हैं।

आयु सीमा और छूट

अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27/30/32 वर्ष पदानुसार तय की गई है। आयु की गणना 7 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।

सैलरी और वेतन भत्ते

चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार ₹29,200 से ₹1,51,100 तक बेसिक पे सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य भत्ते व सुविधाएं भी मिलेंगी जो केंद्र सरकार के नियमानुसार होंगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट (केवल जेल वार्डर के लिए), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण के माध्यम से चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि SC/ST/PH वर्ग के अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

महत्वपूर्ण लिंक और जानकारी

अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी, पात्रता विवरण, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही नोटिफिकेशन डाउनलोड कर पूरा विवरण पढ़ना न भूलें।।

📅 आवेदन प्रारंभ तिथि: 8 जुलाई 2025
🌐 आधिकारिक वेबसाइट: https://dsssb.delhi.gov.in


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।