4 साल से था फरार, 358 किलो गांजा केस में वांछित ड्रग तस्कर गिरफ्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली/रोहतक न्यूज (08/07/2025): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। 2021 से फरार चल रहे 358 किलो गांजा तस्करी के मुख्य आरोपी चंद्र शेखर को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया गया है।

35 वर्षीय चंद्र शेखर को 2023 में कोर्ट ने ‘भगोड़ा अपराधी’ घोषित किया था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस लंबे समय से प्रयास कर रही थी। गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने रोहतक के टिटोली गांव से उसे धर दबोचा।

पूछताछ में चंद्र शेखर ने कबूल किया कि वह आंध्र प्रदेश से दिल्ली-एनसीआर में गांजा तस्करी में शामिल था। 2021 में द्वारका क्षेत्र में हुई कार्रवाई में पुलिस ने 358 किलो गांजा जब्त किया था, लेकिन वह मौके से फरार हो गया था।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।