दिल्ली में LPG गैस रिसाव बना तीन AC मैकेनिकों की मौत का कारण, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा!
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (07/07/2025): दिल्ली में एक दर्दनाक हादसे में तीन AC ठीक करने वाले युवकों की मौत हो गई, जबकि चौथे की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा उस समय हुआ जब ये चारों इमरान (30), मोहसिन (20), हसीब और कपिल उर्फ अंकित रस्तोगी (18) एक ही कमरे में दो रहे थे । एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मौत का कारण एलपीजी गैस का चूल्हे से हुआ रिसाव था। जांच में पाया गया कि जब वे कमरे में सो रहे थे, तभी सिलेंडर से गैस का रिसाव हो गया और वेंटिलेशन की कमी के कारण दम घुटने से तीन की जान चली गई।
एफएसएल टीम द्वारा दी गई रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि कमरे में गैस भर जाने से ऑक्सीजन की कमी हो गई थी। हादसे के वक्त खिड़कियां और दरवाजे बंद थे, जिससे गैस बाहर नहीं निकल सकी और अंदर मौजूद लोगों को सांस लेने में मुश्किल हुई। पुलिस ने इस मामले में एफएसएल की रिपोर्ट के आधार पर जांच तेज कर दी है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि सिलेंडर में लीकेज कैसे हुआ। मृतकों के परिवारों में गहरा शोक है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।