दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने हेरोइन कार्टेल का किया भंडाफोड़, दो सप्लायर गिरफ्तार
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (07/07/2025): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य की 1,053 ग्राम हेरोइन जब्त की है। डीसीपी संजीव यादव और एसीपी राजकुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से दो बड़े ड्रग सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नशे की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सफेद रंग की मारुति बलेनो कार भी जब्त की गई है, जिसका इस्तेमाल लंबे समय से अंतरराज्यीय नेटवर्क में किया जा रहा था।
क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना के आधार पर यह सफलता मिली, जिसके बाद एक विशेष अभियान चलाकर दोनों तस्करों को दबोच लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्टेल दिल्ली-एनसीआर और यूपी के कई जिलों में सक्रिय था और लंबे समय से हेरोइन की बड़ी खेप सप्लाई कर रहा था। आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। यह कार्रवाई राजधानी में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।