ग्रेटर नोएडा में युवक और उसके दोस्त पर जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ मामला दर्ज

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (7 जुलाई 2025): ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा (Rabupura) कोतवाली क्षेत्र के गांव फलैदा में एक युवक और उसके दोस्त पर जानलेवा हमले की घटना सामने आई है। पीड़ित राधे अपने दोस्त बबली के साथ मथुरा के शनि देव मंदिर (Temple) से लौट रहा था, जब गांव के चार युवकों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

राधे और बबली पर हमला करने वाले आरोपियों की पहचान नितिन, कालू, प्रशांत और राकेश के रूप में हुई है। आरोपियों ने बिना किसी कारण राधे को गालियां देनी शुरू कर दीं, जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे के कड़े से हमला कर दिया। बबली ने जब अपने दोस्त को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे भी नहीं छोड़ा।

घायल राधे और बबली को नजदीकी निजी अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर रविवार शाम को चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। पुलिस पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पुलिस ने पीड़ितों को आश्वासन दिया है कि उन्हें न्याय दिलाया जाएगा और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।