सोरखा गांव में चला Noida Authority का बुलडोज़र, अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (02 जुलाई 2025): नोएडा में अवैध कब्जों के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण का बुलडोज़र एक बार फिर गरजा। नोएडा प्राधिकरण ने सीईओ लोकेश एम. के निर्देश पर मंगलवार को सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सोरखा गांव में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

इस अभियान में जेसीबी मशीनों की मदद से पशुचर भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। मौके पर प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहे, ताकि किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े।

प्राधिकरण के अनुसार, यह जमीन अतिक्रमणकारियों द्वारा गैरकानूनी रूप से कब्जा की गई थी और इस पर अवैध निर्माण कार्य हो रहा था। अधिकारियों ने बताया कि मुक्त कराई गई भूमि की अनुमानित कीमत लगभग ₹15 लाख है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।