हीरे की अंगूठी लेकर भागी मेड, पुलिस ने दबोचा: नोएडा में घरेलू चोरी का सनसनीखेज मामला

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा, (2 जुलाई 2025): नोएडा के फेस-2 थाना (Noida Phase-2 Police Station) क्षेत्र में घरेलू सहायिका द्वारा कीमती हीरे की अंगूठी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। नोएडा पुलिस (Noida Police) ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मेड मीरा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से चोरी की गई अंगूठी भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस के मुताबिक, मीरा कुमारी एक पॉश सोसाइटी में घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थी। इसी दौरान उसने वादी की पत्नी की कीमती हीरे की अंगूठी पर हाथ साफ कर दिया और चुपचाप काम छोड़कर फरार हो गई। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मोबाइल नंबर भी बदल लिया था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस को गुप्त सूचना और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी के सेक्टर-93 स्थित सिटी पार्क में होने की खबर मिली। मौके पर दबिश देकर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और चोरी की गई अंगूठी बरामद कर ली।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि मीरा कुमारी इससे पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रही है। वह पहले घर के सदस्यों का विश्वास जीतती थी, फिर मौका पाकर कीमती सामान पर हाथ साफ कर देती थी।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी घरेलू सहायिका की नियुक्ति से पहले उसका पूरा पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं और अपने कीमती सामान को सुरक्षित स्थान पर रखें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि सतर्कता और सावधानी ही सुरक्षा की पहली शर्त है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।