राज्यसभा से इस्तीफा देकर पंजाब विधानसभा पहुंचे संजीव अरोड़ा, उपराष्ट्रपति ने इस्तीफा किया स्वीकार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, (01 जुलाई 2025): आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने सोमवार को राज्यसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ को सौंप दिया, जिसे तत्क्षण प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।

यह इस्तीफा उनके लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से हाल ही में निर्वाचित होने के कारण दिया गया है। उन्होंने उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज कर विधानसभा सदस्य (MLA) के रूप में नई जिम्मेदारी संभाल ली है।

संविधानिक प्रावधानों के अनुसार कोई व्यक्ति एक साथ संसद और विधानसभा का सदस्य नहीं रह सकता, इसी के चलते अरोड़ा ने उच्च सदन की सदस्यता छोड़ने का फैसला लिया।

संजीव अरोड़ा ने अपने पत्र में राज्यसभा सदस्य के तौर पर लगभग तीन वर्षों के कार्यकाल को “सम्मान और सौभाग्य” की बात बताया। उन्होंने संसद में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और विशेषकर पंजाब की जनता का आभार व्यक्त किया।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उनके इस्तीफे को स्वीकार करते हुए उन्हें आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।