तेलंगाना फैक्ट्री ब्लास्ट: संगारेड्डी में रिएक्टर फटा, 12 की मौत, कई घायल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

संगारेड्डी (30 जून 2025): तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट ने तबाही मचा दी। फैक्ट्री के रिएक्टर में हुए धमाके में अब तक 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब फैक्ट्री में रिएक्शन प्रक्रिया चल रही थी। धमाका इतना तेज था कि आसपास की इमारतें भी हिल गईं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस त्रासदी पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।