अमरनाथ यात्रा 2025: 3 जुलाई से यात्रा शुरू, जानें रूट, रजिस्ट्रेशन और सुरक्षा के पूरे इंतज़ाम!

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (30 जून 2025): अमरनाथ यात्रा 2025 का शुभारंभ 3 जुलाई से होने जा रहा है। इस बार यात्रा के लिए पंजीकरण अभी भी जारी है और जो श्रद्धालु चूक गए हैं, उनके लिए तत्काल रजिस्ट्रेशन की सुविधा जम्मू में शुरू कर दी गई है। पहला जत्था 2 जुलाई को जम्मू से रवाना होगा।

दो मुख्य मार्ग: कौन सा है आपके लिए उपयुक्त?

1️⃣ बालटाल मार्ग (14 किमी): यह मार्ग तेज़ है लेकिन चढ़ाई बेहद कठिन है।

2️⃣ पहलगाम मार्ग (48 किमी): यह मार्ग लंबा जरूर है, लेकिन तुलनात्मक रूप से आसान है।
* बुजुर्गों के लिए पहलगाम मार्ग को उपयुक्त माना गया है।

मार्ग में प्रमुख स्टॉप्स हैं:

•बालटाल – 9,400 फीट

•पहलगाम – 7,500 फीट

•संगम – 11,800 फीट

•महागुण टॉप – 14,500 फीट

•पिषू टॉप – 11,500 फीट

•बटकोट – 13,100 फीट

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

पहले आओ, पहले पाओ आधार पर तत्काल पंजीकरण जम्मू शहर में शुरू।

जरूरी दस्तावेज़:

•आधार कार्ड

•4 पासपोर्ट साइज फोटो

•मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट (SASB से अधिकृत डॉक्टर द्वारा)

•RFID कार्ड

•यात्रा एप्लीकेशन फॉर्म

मुख्य टोकन सेंटर:

•सरस्वती धाम, जम्मू – दोनों मार्गों के लिए इकलौता टोकन केंद्र

•वैष्णवी धाम, पंचायत भवन महाजन – सामान्य पंजीकरण केंद्र

•भगवती नगर, रेलवे स्टेशन – ई-केवाइसी और साधुओं के लिए विशेष केंद्र

रजिस्ट्रेशन शुल्क:

ऑफलाइन: ₹120 प्रति व्यक्ति

ऑनलाइन: ₹220 प्रति व्यक्ति

सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

🔹 CRPF की बहुस्तरीय सुरक्षा
🔹 डॉग स्क्वॉड, घात दल, हाईवे सुरक्षा
🔹 NH-44 पर मॉक लैंडस्लाइड ड्रिल
🔹 सेना, CRPF, J&K पुलिस और SDRF का संयुक्त ऑपरेशन

श्रद्धालु बोले – “आस्था है, डर नहीं”

यात्रा से पहले श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। एक श्रद्धालु ने कहा, “व्यवस्थाएं अच्छी हैं, प्रशासन हमारे साथ है। हमें अमरनाथ बाबा में आस्था है। आतंकी चाहे जो करें, हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।