नोएडा, (29 जून 2025): डीएलएफ मॉल के पास शनिवार को थाना सेक्टर-20 पुलिस और एक कुख्यात मोबाइल/चैन स्नैचर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। संदिग्ध बाइक सवार को रोकने पर वह फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन पीछा करने पर बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया।
घायल आरोपी की पहचान सलमान उर्फ रिहान (35), निवासी नई सीमापुरी, दिल्ली के रूप में हुई है। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस, पांच स्नैच किए गए मोबाइल फोन और चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

सलमान का आपराधिक इतिहास चौंकाने वाला है—वह दिल्ली, गाजियाबाद और बहराइच समेत विभिन्न थानों में 15 गंभीर मामलों में वांछित रहा है, जिनमें लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट जैसे अपराध शामिल हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।