नई दिल्ली (29 जून 2025): दिल्ली में घरों पर बुलडोज़र कार्रवाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज राजधानी के जंतर मंतर पर एक विशाल प्रदर्शन का ऐलान किया है। इस आंदोलन को ‘घर – रोजगार बचाओ आंदोलन’ नाम दिया गया है।
आम आदमी पार्टी का दावा है कि दिल्ली में हजारों लोगों के आशियाने और रोजगार पर संकट मंडरा रहा है, और यह प्रदर्शन जनभावनाओं की अभिव्यक्ति होगा। पार्टी के मुताबिक, इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित AAP के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे और जनता के हक़ की आवाज़ बुलंद करेंगे।
AAP नेताओं का कहना है कि दिल्ली में चल रही बुलडोज़र कार्रवाई गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवारों को बेघर कर रही है। इसके खिलाफ अब चुप नहीं बैठा जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।