दादरी बाईपास पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक युवक गंभीर घायल
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (27 जून 2025): ग्रेटर नोएडा के दादरी बाईपास पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों युवक मोटरसाइकिल (UP16 CS 6452) से एनटीपीसी से दादरी की ओर जा रहे थे। दादरी बाईपास पुल के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (HR63 D 4807) ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार प्रदीप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरा युवक मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक की पहचान प्रदीप पुत्र रामदुलारे, निवासी ग्राम सीदीपुर, थाना जारचा, गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक मनोज कुमार भी उसी गांव का रहने वाला है।
थाना बादलपुर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।