इकोविलेज-1 सोसाइटी में विवाद: मेंटेनेंस स्टाफ की मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (27 जून 2025): ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इकोविलेज-1 (Ecovillage-1) सोसाइटी में शुक्रवार सुबह मेंटेनेंस स्टाफ और स्थानीय निवासियों के बीच झगड़े की घटना सामने आई। विवाद इतना बढ़ गया कि मेंटेनेंस टीम के कुछ सदस्यों ने सोसाइटी निवासियों के साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना बिसरख पुलिस (Bisrakh Police) मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रविन्द्र (33 वर्ष), सोहित (30 वर्ष), सचिन कुन्तल (27 वर्ष) और विपिन कसाना (27 वर्ष) के रूप में हुई है। इन सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि मेंटेनेंस से जुड़ी समस्याओं को लेकर लंबे समय से असंतोष था, और शुक्रवार को हुई कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।