जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियां तेज, प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का विधायक धीरेंद्र सिंह ने किया निरीक्षण

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (14/03/2026): जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंचती दिखाई दे रही हैं। देश की इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के लोकार्पण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तेजी से तैयारियां चल रही हैं। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए आयोजन की रूपरेखा तय की जा रही है। अनुमान है कि एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 या 29 मार्च को किया जा सकता है।

इसी क्रम में जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र सिंह ने शनिवार को प्रस्तावित सभा स्थल और आसपास के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की और निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं ताकि कार्यक्रम के दिन किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

विधायक ने सभा स्थल पर पहुंचकर मंच व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा प्रबंधन और यातायात व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है, इसलिए भीड़ प्रबंधन और आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष योजना तैयार की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले सभी मार्गों की मरम्मत और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही पार्किंग स्थलों को सुव्यवस्थित तरीके से तैयार किया जाए, जिससे वाहनों की आवाजाही में कोई बाधा उत्पन्न न हो।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि, जेवर में बन रहा यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा केवल एक बुनियादी ढांचा परियोजना नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास का नया अध्याय साबित होगा। उनके अनुसार एयरपोर्ट के संचालन से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा और क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं भी तेज होंगी।

उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद जेवर और आसपास का इलाका आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा। इससे न केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे उत्तर भारत के औद्योगिक और व्यावसायिक विकास को नई गति मिलेगी। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर क्षेत्र के लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय निवासी इस परियोजना को अपने क्षेत्र के भविष्य से जोड़कर देख रहे हैं और अब सभी की नजरें उस दिन पर टिकी हैं जब देश के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का औपचारिक उद्घाटन होगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।