NIET, ग्रेटर नोएडा में 28 जून को भव्य दीक्षांत समारोह, 1718 छात्रों को मिलेगी उपाधि

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (27 जून 2025): नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (NIET), ग्रेटर नोएडा में 28 जून को भव्य दीक्षांत समारोह (Convocation Ceremony) का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को प्रातः 11:00 बजे आरंभ होने वाले इस समारोह में वर्ष 2024 के स्नातक एवं परास्नातक विद्यार्थियों को डिग्रियाँ प्रदान की जाएंगी। यह गरिमामयी अवसर डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति प्रो. (डॉ.) जय प्रकाश पांडे (VC Prof. Dr. Jay Prakash Pandey) की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति से और भी विशिष्ट बन जाएगा। वे स्वयं छात्रों को डिग्री प्रदान करेंगे। समारोह की अध्यक्षता एनआईईटी की चेयरपर्सन डॉ. सरोजिनी अग्रवाल (Dr Sarojini Agarwal) करेंगी, वहीं संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. ओ. पी. अग्रवाल, एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नीमा अग्रवाल और विभिन्न विभागों के प्रमुख, संकाय सदस्य व गणमान्य अतिथिगण भी मौजूद रहेंगे।

इस वर्ष कुल 1718 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएंगी, जिनमें 1290 स्नातक और 428 परास्नातक छात्र शामिल हैं। ये छात्र इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसे प्रमुख संकायों से स्नातक हुए हैं। समारोह में 500 से अधिक छात्र स्वयं उपस्थित रहकर डिग्री प्राप्त करेंगे, साथ ही उनके अभिभावक, पूर्व छात्र व शिक्षाविद् भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।

एनआईईटी की एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नीमा अग्रवाल (Managing Director Dr. Neema Agarwal) ने दीक्षांत समारोह को संस्थान की उपलब्धियों का उत्सव बताते हुए कहा कि यह केवल डिग्री वितरण नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व और मानवीय मूल्यों से सुसज्जित भविष्य निर्माताओं का अभिनंदन है। वहीं, निदेशक डॉ. विनोद एम. कापसे ने इसे एनआईईटी के इतिहास का स्वर्णिम क्षण बताया और कहा कि संस्थान के छात्र नवाचार और नैतिकता के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे।

संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. के. पी. सिंह ने बताया कि 2024 बैच के विद्यार्थियों को डिग्रियाँ प्रदान करने के लिए सभी लॉजिस्टिक और तकनीकी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। समारोह में अभिभावकों और पूर्व छात्रों की सहभागिता एनआईईटी की सामुदायिक भावना को और भी प्रबल बनाती है।

दीक्षांत समारोह केवल एक अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत का प्रतीक है – यह उस समर्पण और परिश्रम का सम्मान है जो छात्रों ने वर्षों तक अपने सपनों की दिशा में किया। एनआईईटी का यह आयोजन एक बार फिर यह दर्शाएगा कि शिक्षा, अनुशासन और नवाचार के माध्यम से वह समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले नेतृत्व को तैयार कर रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।