नोएडा सेक्टर-2 की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं का गुबार छाया

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा, (27 जून 2025): नोएडा सेक्टर-2 स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग से उठता काला धुआं दूर-दूर तक आसमान में फैल गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। राहत की बात यह रही कि फैक्ट्री में मौजूद सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सुरक्षा के मद्देनज़र आस-पास की फैक्ट्रियों को भी एहतियातन खाली कराया गया है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।