AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने सीएम से पूछे सवाल, “अस्पताल में दरिंदगी कैसे संभव?”
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली, (26 जून 2025): दिल्ली सरकार के अधीन संचालित जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में एक महिला मरीज़ के साथ कथित बलात्कार और उसके बाद में मौत की घटना ने राजधानी को हिला कर रख दिया है। इस जघन्य वारदात पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
सौरभ भारद्वाज ने अपने तीखे बयान में कहा, “एक अस्पताल में मरीज़ के साथ इतनी हैवानियत कैसे संभव है? क्या सभी सिक्योरिटी गार्ड और प्रशासन सो रहा था? क्या अस्पताल में CCTV कैमरे ख़राब थे? एक महिला मरीज़ के साथ ऐसी दरिंदगी क्यों और कैसे हुई?”
उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सीधा जवाब मांगा है और मांग की है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।