नोएडा (24 जून 2025): एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज़ (AIU) की 99वीं वार्षिक महासभा (AGM) का कार्यक्रम भव्यता के साथ आयोजित हुआ। जहां देशभर से उपकुलपति, कुलपति, शिक्षा विशेषज्ञ और गणमान्य अतिथि एकत्रित हुए। इस मौके पर एमिटी यूनिवर्सिटी (Amity University) के संस्थापक (Founder) अध्यक्ष डॉ. अशोक के. चौहान (Dr. Ashok K. Chauhan) ने बेहद प्रेरक और भावुक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में देखने का अपना संकल्प दोहराया।

डॉ. अशोक के. चौहान ने कहा, मेरा एक ही लक्ष्य है कि आप सबके साथ मिलकर 2047 तक विकसित भारत बनाना । सभी कुलपतियों और शिक्षा विशेषज्ञों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, जो बच्चे आप अभी तैयार कर रहे हो, वह 2047 में विकसित भारत को बनाने में बेहतरीन स्थान के लिए काम करने के लिए तैयार हो रहे हैं, और मैं आप सबको नमन करता हूं।
उन्होंने इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल (Governor) आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) के आगमन को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बताया। हमारी गवर्नर आनंदीबेन पटेल का आना हमारे लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण मौका है। सिर्फ हमारे लिए नहीं, बल्कि सारे लोगों के लिए। प्रभु ने इनको हमारा रिप्रेजेंटेटिव (Representative) बनाकर धरती पर भेजा है। प्रभु पर मेरा बहुत विश्वास है कि जब इस प्रकार की शख्सियत भारत में आती है और शुरू से अपना पूरा जीवन भारत की प्रगति के लिए लगाती है, ऐसे व्यक्तित्व को हमारा आभार है।

“2047 में 5 से 7 करोड़ लोगों को बुलाकर करूंगा विशाल कार्यक्रम”
डॉ. चौहान ने अपने लंबे अनुभव और 28 वर्षों की मेहनत की चर्चा करते हुए कहा, जो भारत की धरती, संस्कृति और हवा में जिए हैं, 28 साल के प्रयास से यह नहीं कर सकते जो आनंदी बहन के आने से हम सबको प्रेरणा मिली है। उसको मैं बयां नहीं कर सकता। उन्होंने आगे घोषणा की, 2047 में मैं 5 से 7 करोड़ लोगों को बुलाकर यहां बहुत विशाल कार्यक्रम का आयोजन करूंगा।
“भारत को विश्व शांति का मार्गदर्शक बनाना है”
डॉ. अशोक के चौहान ने कहा कि, हम सबका एक ही लक्ष्य है कि विश्व को अच्छा बनाना है, विश्व को शांतिपूर्ण बनाना है और भारत को इसका एक मार्गदर्शक बनाना है।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न की सराहना करते हुए कहा, नरेंद्र मोदी का यह उद्देश्य है कि भारत विश्व शक्ति बने, भारत का आचार, विकास और संस्कृति उसे पर चलकर दुनिया को दिखाएं। भारत का जो विचार है, लोगों में विश्वास है, जो संस्कृति है – किसी भी बड़ी हस्ती को हम यह सारी चीजों से बहुत ही आगे बढ़ा सकते हैं।

“एमिटी बन रहा है भविष्य निर्माता”
उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में एमिटी की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा, हमें इस तरीके से मेहनत करनी है कि बच्चों के माता पिता कहें कि हमें बच्चों को एमिटी भेजना है ताकि वह विश्व में अपना नाम बनाएं। उन्होंने एमिटी के वाइस चांसलर और पूरे शैक्षणिक स्टाफ की 28 वर्षों की मेहनत और देश के प्रति समर्पण की खुले दिल से सराहना की।
“गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से प्रेरणा लें”
अपने वक्तव्य के अंत में डॉ. अशोक के चौहान ने गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की भी प्रशंसा करते हुए कहा, हमें लक्ष्मी सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिए कि वह कितनी समर्पित हैं अपने देश और अपने काम को लेकर , वह कड़ी मेहनत के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं। साथ ही उन्होंने नोएडा CEO डॉक्टर एम लोकेश ) और डीएम (DM) मनीष कुमार वर्मा को सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें राष्ट्र निर्माण में भागीदार बताया।
AIU की 99वीं वार्षिक महासभा – एक परिचय
AIU यानी एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज़, भारत के विश्वविद्यालयों का एक शीर्ष संगठन है, जो देशभर की उच्च शिक्षण संस्थाओं के बीच संवाद, समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देता है। इसकी 99वीं वार्षिक महासभा एक ऐतिहासिक अवसर बन गई जब देश की शीर्ष शिक्षा शख्सियतें और नीति-निर्माता एक मंच पर आए और भारत के उज्जवल भविष्य पर गहन विचार-विमर्श किया। भारत की नई पीढ़ी के निर्माण में शिक्षा और मूल्यों का सम्मिलन कितना महत्वपूर्ण है, और इसमें डॉ. अशोक के चौहान जैसे दूरदर्शी लोगों की भूमिका अग्रणी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।