सीलमपुर में कहर बनकर टूटा ट्रक: आधी रात को कई गाड़ियां रौंदी, 5 घायल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, (22 जून 2025): दिल्ली के सीलमपुर इलाके में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बेकाबू ट्रक ने सड़क पर चल रही कई गाड़ियों को रौंद दिया। यह दर्दनाक हादसा रात करीब 2 बजे हुआ जब ट्रक चालक ने डिवाइडर से टकराने के बाद नियंत्रण खो दिया और एक के बाद एक वाहनों को कुचलता चला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार बेहद तेज थी और ड्राइवर नशे की हालत में था। हादसे में 4 से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।