फीस अध्यादेश से निजी स्कूलों को लूट की छूट: सौरभ भारद्वाज

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, (21 जून 2025): दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की फीस पर लाए गए भाजपा सरकार के अध्यादेश को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी ने इस बिल को शिक्षा माफिया के पक्ष में बताते हुए सख्त आपत्ति जताई है। ‘‘आप’’ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी का यह अध्यादेश प्राइवेट स्कूलों को मनमानी फीस वसूली की खुली छूट देगा।

छत्रसाल स्टेडियम के बाहर शनिवार को बड़ी संख्या में जुटे अभिभावकों ने सीएम रेखा गुप्ता के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। सौरभ ने कहा कि चार इंजन की भाजपा सरकार ने दिल्ली की मिडल क्लास को जून की गर्मी में सड़कों पर ला दिया है। “पैरेंट्स की मांग जायज है, सरकार को बिल सार्वजनिक करना चाहिए,” उन्होंने कहा।

वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर कहा कि “दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की खुली लूट जारी है और भाजपा सरकार झूठे केस बनाकर असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही है।”

सौरभ ने आरोप लगाया कि फीस रेगुलेशन अध्यादेश चोरी-छिपे लाया गया है और इससे अभिभावकों को पूरी तरह अंधेरे में रखा गया। डीपीएस द्वारका सहित कई स्कूलों ने मनमाने ढंग से फीस बढ़ा दी है, लेकिन सरकार ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया।

‘‘आप’’ नेताओं का कहना है कि अगर यह बिल लागू हुआ, तो सरकार की जिम्मेदारी खत्म हो जाएगी और हर साल फीस में बेतहाशा बढ़ोतरी होगी। सौरभ ने सवाल उठाया – “अगर सरकार के इरादे साफ हैं, तो अध्यादेश को सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया?”

 


 

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।